February 11, 2025

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन एवं धार्मिक स्थल से सबंधित महत्पूर्ण प्रश्न I HIMACHAL PRADESH's TOURIST AND RILIGIOUS PLACE IMPORTANT MCQ

नमस्कार दोस्तों आपका आपके वेबसाइट पे आपका स्वागत है | आज हमने इस पोस्ट पे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन एव धार्मिक स्थल से सबंधित महत्पूर्ण प्रश्न साँझा किये है | अगर आपको यह पोस्ट अछि लगे तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे | 


प्रश्न 1 :- पर्यटन मानचित्र पर हिमाचल को किस नाम से जाना जाता है ?
(A)देवभूमि  (B)तपोभूमि  (C)पुण्यभूमि  (D)आर्यभूमि 
उत्तर :- (A)देवभूमि

प्रश्न 2 :- चैडविक क्या है ?
(A)पहाड़ी  (B)सेबो का बगीचा  (C)झरना  (D)इनमे से कोई नही 
उत्तर :- (C)झरना

प्रश्न 3 :- भारत का कौन सा स्थान मिनी स्विट्ज़रलैंड के नाम से जाना जाता है ?
(A)धर्मशाला  (B)मनाली  (C)खज्जियार  (D)नूरपुर 
उत्तर :-  (C)खज्जियार

प्रश्न 4 :- हिमाचल प्रदेश में कौन सा स्थान लिटिल ल्हासा के रूप में जाना जाता है ?
(A)खज्जियार (B)डलहौज़ी  (C)मनाली  (D)धर्मशाला
उत्तर :- (D)धर्मशाला

प्रश्न 5 :- कुल्लू घाटी के मणिकर्ण को किस देवता से जोड़ा गया है ?
(A)शिव  (B)विष्णु  (C)राम  (D)कृष्ण
उत्तर :- (A)शिव

प्रश्न 6 :- हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर प्राचीन रॉक कट मंदिर स्थित है ?
(A)मसरूर  (B)निरमंड  (C)कुल्लू  (D)मंडी 
उत्तर :- (A)मसरूर

प्रश्न 7 :- "भीमाकाली " मंदिर कहाँ स्थित है ?
(A)कांगड़ा  (B)चम्बा  (C)सराहन  (D)मंडी 
उत्तर :- (C)सराहन

प्रश्न 8 :- पराशर कौन थे ?
(A)ऋषि  (B)राजा  (C)वैज्ञानिक  (D)इनमे से कोई नहीं 
उत्तर :- (A)ऋषि 

प्रश्न 9 :- किस मंदिर का कारदार (प्रबंधक ) और पुजारी लामा होता है ?
(A)त्रिलोकीनाथ मंदिर  (B)शिकारी देवी मंदिर  (C)नैना देवी मंदिर  (D)हिडिम्बा देवी मंदिर 
उत्तर :- (A)त्रिलोकीनाथ मंदिर

प्रश्न 10 :- प्रसिद्ध "ताबो मठ " कहाँ पर स्थित है ?
(A)स्पीति  (B)शिमला  (C)ऊना  (D)किन्नौर 
उत्तर :- (A)स्पीति 

प्रश्न 11 :- शिमला की प्रसिद्ध जाखू चोटी पर किसका मंदिर है ?
(A)शंकर का  (B)दुर्गा का  (C)काली का  (D)हनुमान का 
उत्तर :- (D)हनुमान का 

प्रश्न 12 :- छतराड़ी का प्रसिद्ध शक्ति देवी मंदिर कहाँ है ?
(A)मंडी  (B)चम्बा  (C)कुल्लू  (D)हमीरपुर 
उत्तर :-  (B)चम्बा

प्रश्न 13 :- त्रिलोकीनाथ मंदिर कहाँ स्थित है ?
(A)लाहौल स्पीति  (B)किन्नौर  (C)चम्बा  (D)ऊना 
उत्तर :- (A)लाहौल स्पीति

प्रश्न 14 :- मणिमहेश पर्यटन स्थल किस जिले में है ?
(A)कुल्लू  (B)मंडी  (C)किन्नौर  (D)चम्बा 
उत्तर :- (D)चम्बा 

प्रश्न 15 :-शिमला को ग्रीष्मकालीन राजधानी का दर्जा सर्वप्रथम किसने प्रदान किया था ?
(A)लार्ड डलहौज़ी  (B)लार्ड कैनिंग  (C)लार्ड लॉरेन्स  (D)लार्ड विलियम बैंटिक 
उत्तर :- (C)लार्ड लॉरेन्स  

प्रश्न 16 :- प्रदेश में "संदीपनी हिमालय "(चिन्मया तपोवन ) कहाँ स्थित है ?
(A)कांगड़ा  (B)मंडी  (C)कुल्लू  (D)धर्मशाला 
उत्तर :-  (D)धर्मशाला 

प्रश्न 17 :- आरम्भिक काल में बैजनाथ को  किस नाम से जाना   जाता था ?
(A)नूरपुर  (B)नागरकोट  (C)किरग्राम  (D)मनाली 
उत्तर :-  (C)किरग्राम 

प्रश्न 18 :- प्रसिद्ध "हिमाचल प्रदेश का सूर्य मंदिर" कहाँ स्थित है ?
(A)निरथ  (B)मंडी  (C)सुजानपुर  (D)बिलासपुर 
उत्तर :- (A)निरथ

प्रश्न 19 :- हिमाचल का रिवाल्सर नामक धार्मिक स्थल किसका जन्म स्थान माना जाता है ?
(A)पदमसंभव  (B)महावीर स्वामी  (C)गौतम बुद्ध  (D)राजा संसारचंद 
उत्तर :- (A)पदमसंभव 

प्रश्न 20 :- हिमाचल में रवि के तट पर चौगान का मैदान किस स्थान पर स्थित है ?
(A)मंडी  (B)चम्बा  (C)कुल्लू  (D)सिरमौर 
उत्तर :- (B)चम्बा

प्रश्न 21 :- प्रसिद्ध पिकनिक स्थल धरमकोट और त्रिगर्त कहाँ स्थित है ?
(A)शिमला  (B)ऊना  (C)कांगड़ा  (D)सिरमौर 
उत्तर :-   (C)कांगड़ा

प्रश्न 22 :- "मनाली " पर्यटन स्थल राज्य के किस जिले में स्थित है?
(A)सोलन  (B)कुल्लू  (C)मंडी  (D) सिरमौर 
उत्तर :-  (B)कुल्लू

प्रश्न 23 :- नालदेहरा पिकनिक रिजोर्ट हिमाचल के किस जिले में है ?
(A)कुल्लू  (B)ऊना  (C)मंडी  (D)शिमला 
उत्तर :-  (D)शिमला 

प्रश्न 24 :- मंडी के किस शासक ने 1346 ई. में पराशर मंदिर निर्मित करवाया था ?
(A)अजब सेन  (B)बाण सेन  (C)जोगेंद्र सेन  (D)श्याम सेन 
उत्तर :-   (B)बाण सेन 

प्रश्न 25 :- बाबा रुहानन्द आश्रम हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर है ?
(A) नारी (ऊना ) (B)करमौर  (C)तारादेवी  (D)छतराड़ी 
उत्तर :- (A) नारी (ऊना )

प्रश्न 26 :- चम्बा में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर को किसने बनवाया ?
(A)मेरु वर्मन  (B)साहिल वर्मन  (C)लक्ष्मी वर्मन  (D)ललित वर्मन 
उत्तर :- (B)साहिल वर्मन  

प्रश्न 27 :- चिंतपूर्णी मंदिर का अधिकतर भाग किस जिले में है ?
(A)ऊना  (B)हमीरपुर  (C)बिलासपुर  (D)कांगड़ा 
उत्तर :- (A)ऊना

प्रश्न 28 :- "चौरासी मंदिरो के समूह " के लिए कौन सा स्थान प्रसिद्ध है ?
(A)डोडराक्वार  (B)मलाणा  (C)रेणुका  (D)भरमौर 
उत्तर :- (D)भरमौर 

प्रश्न 29 :- कुल्लू जिले में स्थित डूंगर मंदिर में किस देवी की प्रतिमा विराजित है ?
(A)हिडिम्बा  (B)श्यामला  (C)दुर्गा  (D)सरस्वती 
उत्तर :- (A)हिडिम्बा 

प्रश्न 30 :- कांगड़ा जिले का ज्वालामुखी मंदिर किस वास्तुशैली से बना है ?
(A)चौरस छत शैली  (B)शंकु छत शैली  (C)ढलुआ छत शैली  (D)गुम्बद शैली  
उत्तर :-  (D)गुम्बद शैली  

         ||   इसी तरह की पोस्ट पाने के लिए हमे फॉलो करना न भूले || 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.